कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जहां बेटियों ने परचम न लहराया हो , ऐसा ही उत्तरकाशी की प्रज्ञा जोशी ने कर दिखाया है | प्रज्ञा जोशी ने मिस इंडिया सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीतकर उत्तराखंड और क्षेत्र का नाम रोशन किया है | प्रज्ञा उत्तरकाशी क्षेत्र की रहने वाली है उनके पिता हिमांशु शेखर जोशी एडवोकेट है और उनकी माता संगीता जो शिक्षिका है |

शुरुआती पढ़ाई प्रज्ञा ने उत्तरकाशी से की बाद में इंटरमीडिएट देहरादून से किया उसके बाद हायर एजुकेशन के लिए प्रज्ञा चंडीगढ़ चली गई | हाल ही में मिस इंडिया सुपरमॉडल कांटेस्ट का आयोजन हुआ जिसमें प्रज्ञा ने हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक फिनाले तक पहुंची और मिस इंडिया सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट का ताज हासिल कर लिया जिससे उत्तराखंड और क्षेत्र का नाम उन्होंने रोशन किया | हमारी और से प्रज्ञा जोशी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं वह ऐसे ही उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करें |